

आज दिनांक को क्रमांक: MKMS/2026/002 दिनांक 27/4/26 प्रसासन को जो ज्ञापन दिया । उसके बाद IG गौरव श्रीवास्तव, SP डॉ. अमृता, एडि. SP उमेश ओझा, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडि. कलेक्टर जितेन्द्र ओझा, देवस्थान उपायुक्त जतीन गांधी के साथ 3 घंटे की मीटिंग — ये निर्णायक मोड़ है।
स्थिति अब ये है:
1. प्रशासन ने 2 दिन का समय मांगा — रास्ता निकालने का मौखिक आश्वासन दिया।
2. 28/04/2026 का कार्यक्रम स्थगित — अगला निर्णय आने तक भूपाल नोबल्स पर हम सब इकठा नहीं होगे ।
3. एड-हॉक कमेटी: डॉ. दरियाव सिंह, देवेंद्र सिंह, नकुल सिंह, दिलीप सिंह , प्रताप सिंह तलावदा मीटिंग में मौजूद —
4. महासभा नेतृत्व: केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत व शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वी राज सिंह चौहान की मध्यस्थता में बात बनी।
आवश्यक सूचना
आज दिनांक 27/04/2026 को जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों IG गौरव श्रीवास्तव, SP डॉ. अमृता, कलेक्टर गौरव अग्रवाल के साथ महासभा की 3 घंटे वार्ता हुई। प्रशासन ने महाराणा के सम्मान व बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीरता दिखाते हुए 2 दिन में सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया है।
अतः 28/04/2026 को भूपाल नोबल्स पर प्रस्तावित कार्यक्रम अगले निर्णय तक स्थगित किया जाता है। सभी समाजबंधु शांति बनाए रखें। अगली सूचना महासभा द्वारा दी जाएगी।
बालू सिंह कानावत
केंद्रीय अध्यक्ष
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, उदयपुर
डॉ पृथ्वी राज सिंह चौहान
अध्यक्ष
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान,उदयपुर शहर
जय एकलिंग जी । जय मेवाड़